{"_id":"6345b50b8ad7152b6831081d","slug":"bjp-could-not-fulfill-the-promise-made-to-saints-malook-nagar-muzaffarnagar-news-mrt6091588172","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों से किया वादा पूरा नहीं कर पाई भाजपा : मलूक नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों से किया वादा पूरा नहीं कर पाई भाजपा : मलूक नागर
विज्ञापन
शुकतीर्थ में संतों के बीच सभा में बोलते बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना (मुजफ्फरनगर)। धर्मनगरी शुकतीर्थ में बिजनौर लोकसभा से बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि भाजपा ने गंगा की अविरल धारा को लाने का वादा संत महात्माओं सहित क्षेत्रीय जनता से किया था। उसे केंद्र और प्रदेश में राज कर रही भाजपा पूूरा नहीं कर पाई है। संत और सांसद दोनों का अपना-अपना धर्म है। संत संस्कृति, प्रकृति और आस्था की सेवा करते है। वहीं, सांसद जनता के विकास कार्यों को पूरा करने को अपना धर्म मानते है।
धर्मनगरी शुकतीर्थ में मास्टर अंतराम के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद मलूक नागर ने कहा कि सांसद की ताकत जनहित और देश सेवा के लिए है। शुकतीर्थ में गंगा की अविरल धारा लाने के लिए जी जान लगा दूंगा। इसके लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सीधे तौर पर इस समस्या से अवगत कराने का प्रयास करेंगे। पूर्व प्रधानाचार्य सोहनवीर, रमेश चंद वर्मा, सुधीर फौजी, कृष्ण आर्य, अशोक प्रधान आदि ने नगर में जल निकासी, नालियां, गलियों को पक्का करने की मांग रखी। वहीं कारगिल शहीद स्मारक के सुंदरीकरण को लेकर सहयोग देने को कहा।
इस दौरान सांसद मलूक नागर ने नगर में ब्रह्मलीन स्वामी समनदास महाराज की प्रतिमा पर नमन कर पुष्प अर्पित किए। स्वामी कृपालदास, गीतानंद तीर्थ महाराज, शिवानंद महाराज आदि संतों ने गंगा की अविरल धारा को जल्द से जल्द लाए जाने को लेकर सांसद को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार ने किया।