{"_id":"61969bb882a337488d75f3e1","slug":"bjp-cheated-unemployed-youth-rld-muzaffarnagar-news-mrt5653965128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने ठग लिए बेरोजगार युवा : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने ठग लिए बेरोजगार युवा : बालियान
विज्ञापन
सिसौली में संवाद कार्यक्रम में बोलते पूर्व विधायक राजपाल बालियान
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने ठग लिए बेरोजगार युवा : रालोद
मुजफ्फरनगर, भौराकलां। क्षेत्र के कसबा सिसौली में राष्ट्रीय लोकदल के युवा छात्र संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को ठगने का कार्य किया है। पिछले सात साल में सरकार ने युवाओं को दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर कर दिया है।
बस स्टैंड के निकट आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, क्षेत्रीय युवा अध्यक्ष प्रवेंद्र तोमर और आदित्य पंवार ने कहा कि किसानों को ना ही उनकी फसलों का वाजिब दाम मिल रहा है और ना ही मजदूरों को मजदूरी मिल रही है। और युवाओं को ना तो सरकारी नौकरी मिली और प्राइवेट नौकरी मिल रही है हालात यह है कि युवा आज अपने घर में ही बैठा हुआ है। मजदूरों को उज्जवला योजना के तहत सिलिंडर देकर उन्हें छला गया है। महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि बिजली और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, आम जनता इस कदर परेशान है कि अपने घर का गुजारा भी मुश्किल से चला पा रही है।
भाजपा सरकार में चंद पूंजीपतियों की आमदनी बढ़ी है अन्यथा गरीब मजदूर की आमदनी घटी है, किसान बर्बाद हो चुका है उनसे उनकी खेती का हक भी छीना जा रहा है। देश बर्बादी के कगार पर है सरकार ने सरकारी संपत्ति को चंद पूंजीपतियों के हाथों में निजी करण का बहाना बनाकर बेच दिया है। 20 नवंबर को बघरा में होने वाली रैली में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी ,भगत सिंह, उपेंद्र बालियान, डॉ बहादुर, पराग चौधरी मौजूद रहे। अध्यक्षता चरण सिंह और संचालन करण सिंह ने किया।