{"_id":"6703d903fc391e4df602722e","slug":"bjp-cheated-the-public-in-the-name-of-demonetization-avinash-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-131558-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बंदी के नाम पर भाजपा ने जनता को ठगा : अविनाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बंदी के नाम पर भाजपा ने जनता को ठगा : अविनाश
विज्ञापन
- मीरापुर में कांग्रेस का संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजय रथ को यूपी की जनता ने उत्तर प्रदेश में रोककर भाजपा सरकार को आईना दिखाया है। भाजपा ने नोट बंदी के नाम पर आम जनता को ठगा। वहीं देश के कई उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें ऋण वितरित किए।
कस्बा स्थित मंडप में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कहा कि उद्योगपति आम जनता का पैसा लेकर विदेश भाग गए। यह भाजपा की सोची समझी साजिश थी। कांग्रेस देश की राजनीति में बदलाव लाना चाहती है। उत्तर प्रदेश से देश की राजनीति तय होती है। अगर अब भी जागरूक नहीं हुए तो भाजपा व आरएसएस के हाथों की कठपुतली बनकर रह जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 2024 के चुनाव से भाजपा की वापसी की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा उम्मीद से ज्यादा सीटों पर चुनाव हारी है और इसी वजह से बौखलाई हुई है। प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस गठबंधन सभी सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा। भाजपा हिंदू-मुस्लिम को बांटने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेगुनाह लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक रामपुर आराधना मौना मिश्रा ने कहा कि भाजपा देश को बांटने की कोशिश कर रही है। राजीव गांधी ने आतंकवादियों के सामने कभी भी घुटने नहीं टेके थे। राहुल गांधी ने देश की एकता के लिए पैदल यात्रा की। भाजपा के खिलाफ जो आंधी हरियाणा से उठी है, वह महाराष्ट्र तक पहुंचेगी। राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार देश व भाईचारे को खत्म करने का कार्य करती है ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पत्थरबाजी नहीं, काली पट्टी बांधकर जताओ विरोध : मसूद
मीरापुर। सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि नफरत फैलाने वाले लोगों को हमारा मजहब माफ नहीं करता है। हमारे मजहब में ऐसे लोगों की बकसीस नहीं है। सड़कों पर उतरकर पत्थरबाजी मत करो, विरोध जताना है तो हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताओ। कोर्ट सभी के लिए एक है। कोर्ट के माध्यम से अपनी लड़ाई लड़ो। किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि जो विपक्षी लोग हम से कराना चाहते हैं, वही हम कर रहे हैं। भाजपा वक्फ बोर्ड कानून लेकर आई है, जिसमें न तुम्हारी मस्जिदें बचेंगी न तुम्हारे करबला और मदरसे।

इनसेट
यह रहे मौजूद
पूर्व मंत्री सईदुलजमा, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, राकेश पुंडीर, बिलकिश चौधरी, नरेंद्र पाल वर्मा, नावेद खान, गीता काकरण, अरशद राणा, लक्की, अशोक सैनी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के बीच ही केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया