फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Biometric attendance started again in the municipality

नगर पालिका में फिर से बायोमैट्रिक हाजिरी शुरु

Sat, 21 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Biometric attendance started again in the municipality
नगरपालिका में फिर से बायोमैट्रिक हाजिरी शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में फिर से बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू कर दी गई है। शनिवार से पालिका में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बायोमैट्रिक हाजिरी लगानी शुरू कर दी है।

कोरोना संक्रमण के कारण मार्च 2020 से बायामैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था स्थगित थी, तब से अभी तक रजिस्टर में हाजिरी अंकित की जा रही थी। इस वजह से अधिकारी और कर्मचारी भी विलंब से आते थे। डीएम द्वारा पालिका के नोडल अधिकारी बनाए गए एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने हाजिरी व्यवस्था को बदला है। पालिका में अब पुन: बायोमैट्रिक हाजिरी व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। इस व्यवस्था को शनिवार से लागू करते हुए पालिका के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमैट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पालिका के लेट लतीफ कर्मचारियों में हलचल नजर आई। बायोमैट्रिक हाजिरी व्यवस्था शुरू होने के बावजूद भी कई कर्मचारी काफी देर से पालिका कार्यालय पहुंचे। करीब 16 महीनों के बाद पालिका में बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था बहाल हुई है। एडीएम अमित सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार पालिका में बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजर का प्रबंध करने के लिए कहा गया है। हाजिरी के पहले और बाद में कर्मचारियों को हाथों को सैनिटाइज करने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके। उनका कहना है कि बायोमैट्रिक हाजिरी व्यवस्था अब सभी कार्यालयों में बहाल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed