{"_id":"5f63aa988ebc3eae1a45f922","slug":"bike-stolen-from-haridwar-invoiced-at-navalty-chowk-muzaffarnagar-news-mrt501833783","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से चोरी बाइक का नावल्टी चौक पर चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से चोरी बाइक का नावल्टी चौक पर चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से चोरी बाइक का नावल्टी चौक पर चालान
मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद के इंद्रा कॉलोनी निवासी की वर्ष 2016 में चोरी हुई बाइक का शहर के नावल्टी चौक पर बिना हेलमेट पहने चालान किया गया है। बाइक के साथ संदिग्ध चोरों की फोटो भी संलिप्त कर चालान वाहन स्वामी के पास पहुंचा, तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित ने अब एसएसपी मुजफ्फरनगर से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गाजियाबाद जनपद के इंद्रा कॉलोनी निवासी लेखराज सिंह की वर्ष 2014 मॉडल की पैशन-प्रो बाइक वर्ष 2016 में 17 फरवरी को उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से चोरी हो गई थी। लेखराज सिंह ने बाइक चोरी की रिपोर्ट भी हरिद्वार सिटी कोतवाली में दर्ज करा दी थी। तब से आज तक बाइक का कहीं सुराग नहीं मिल पाया, जिसमें हरिद्वार पुलिस भी फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। मामले में नया मोड़ तब आया, जब लेखराज सिंह के पास दस दिन पूर्व एक चालान पहुंचा, जिसमें उसकी चोरी हुई बाइक के साथ दो युवक खड़े नजर आ रहे हैं। बिना हेलमेट काटा गया पांच सौ रुपये का उक्त चालान शहर के नावल्टी चौक पर 30 जून को काटा गया है, जिसमें आरोपियों का मोबाइल नंबर भी दिया गया है। वर्ष 2016 में चोरी हुई बाइक का शहर के नावल्टी चौक पर चालान काटे जाने की जानकारी मिलने के बाद लेखराज सिंह के होश उड़ गए। पीड़ित ने अब एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चोरी हुई बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। चालान में दिए गए फोटो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।