फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike riding youth dies in accident, another injured

Muzaffarnagar News: मोरना/ककरौली - दुर्घटना में बाइक सवार एक भाई की मौत

Mon, 04 Dec 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in accident, another injured
- मोरना-जानसठ मार्ग पर गांव खाईखेड़ा में बुग्गी से टकराई बाइक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना/ककरौली। शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की बाइक मोरना-जानसठ मार्ग पर गांव खाईखेड़ा में एक बुग्गी से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी सालिम (19) और उसका बड़ा भाई माना शनिवार देर शाम बाइक पर सवार होकर मवाना में एक शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही वह मोरना-जानसठ मार्ग पर गांव खाईखेड़ा में पहुंचे तो सामने से किसी वाहन की तेज लाइट पड़ने से सड़क किनारे खड़ी बुग्गी उन्हें दिखाई नहीं दी और बाइक की टक्कर बुग्गी से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने निजी कार से घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन

गंभीर हालत को देखते हुए घायल सालिम को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में जाते हुए उसने दम तोड़ दिया। सालिम की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पिता जान आलम, मां शमीमा, बहन सुमैया व सामिया, भाई शुऐब व माना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का रविवार सुबह बिना पोस्टमार्टम कराए गांव के कब्रिस्तान में सुपर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed