{"_id":"64ae9eab74e8c6916702b8e6","slug":"bike-riding-kanwars-start-going-to-haridwar-big-kanwars-being-sent-from-bypass-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-3496-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बाइक सवार कांवड़ियों का हरिद्वार जाना शुरू, बाइपास से भेजी जा रही बड़ी कांवड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बाइक सवार कांवड़ियों का हरिद्वार जाना शुरू, बाइपास से भेजी जा रही बड़ी कांवड़
विज्ञापन
बड़ी संख्या में युवा कांवड़िए भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए बाइकों से हरिद्वार के लिए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बाइकों पर सवार होकर गंगाजल लेने के लिए कांवड़ियों का हरिद्वार जाना शुरू हाे गया हैं। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने कांवड़ियों के वाहनों के अलावा अन्य सभी वाहनों का दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर संचालन रोक दिया हैं। उधर, पुलिस ने बड़ी डीजे वाली कांवड़ का भी शहर में आगमन पर प्रतिबंध कर दिया है। ऐसी कांवड़ को रामपुर तिराहा बाइपास से निकाला जा रहा है।
शिवरात्रि का पर्व पास आ गया हैं। शिव भक्त कांवड़ियां अपने आराध्य देव का जलाभिषेक करने के लिए पवित्र गंगाजल लेकर हरिद्वार से लौट रहे हैं। मंगलवार से क्षेत्रीय कांवड़ियों का बाइकों पर हरिद्वार जाना शुरू हो गया हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में युवा कांवड़िए भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए बाइकों से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। हादसों की आशंका को देखते हुए एसएसपी संजीव सुमन ने बाइक सवार कांवड़ियों से वाहनों की गति सीमा का ध्यान रखने की अपील की है। इसके अलावा पुलिस को सतर्क होकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए है।
बड़ी डीजे वाली कांवड़ बाइपास से ले जाने का लगाया बोर्ड
इस बार पुलिस ने डीजे वाली बड़ी कांवड़ का शहर में आगमन पर प्रतिबंध किया है। सभी ऐसी कांवड़ रामपुर तिराहा से दिल्ली हाइवे बाइपास से निकाली जा रही है। रामपुर तिराहा पर पुलिस ने इस बारे में एक बोर्ड भी लगाया हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शहर में व्यवस्था बनाने के लिए बड़ी डीजे वाली कांवड़ को बाइपास से भेजा जा रहा हैं। अभी तक लगभग तीन दर्जन कांवड़ भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
-
बुढ़ाना मार्ग पर बसों का संचालन रोका
कांवड़ यात्रा के कि्देनजर परिवहन निगम ने मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना मार्ग पर चलने वाली एक दर्जन बसों का संचालन बंद कर दिया है। कांवड़ यात्रा के बाद बसों को चलाया जाएगा।