फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider looted a bag full of jewelry in broad daylight

दिनदहाड़े शादी के गहनों से भरा बैग लूटा

Sat, 21 Nov 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider looted a bag full of jewelry in broad daylight
बाइक सवार ने दिनदहाड़े गहनों से भरा बैग लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। बेटी की शादी के लिए गहने खरीदकर लौट रही गांव रेत्ता नंगला निवासी महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे ने गहनों का बैग लूट लिया। पुलिस ने लुटेरे की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
थाना क्षेत्र के गांव रेत्ता नंगला निवासी घसीटू पाल की बेटी की शादी सात दिसंबर को है। शनिवार को घसीटू अपनी पत्नी सुनीता व बेटी अंशु के साथ शादी के गहने खरीदने के लिए मुजफ्फरनगर गया था। जेवरात खरीदकर घसीटू किसी काम से कचहरी चला गया, जबकि पत्नी सुनीता व बेटी अंशु ज्वैलरी लेकर गांव लौटने के लिए वाहन में सवार हो गईं। हाईवे पर उतरकर मां-बेटी पैदल ही गांव लौटने लगीं। आरोप है कि कुछ दूरी चलने पर पीछे से एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और सुनीता के हाथ में मौजूद गहनों का बैग झपट्टा मारकर लूट लिया। इसके बाद आरोपी गांव तेजलहेड़ा की तरफ से ही फरार हो गया।
विज्ञापन

मां-बेटी ने शोर मचाते हुए लुटेरे का पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिला। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और लुटेरे की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पीड़िता सुनीता ने तहरीर देकर बताया कि बैग में बेटी की शादी के लिए खरीदी गई सोने की चेन, सोने की अंगूठी और चांदी के कुछ जेवरात थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed