फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider killed in road accident, youth injured

Muzaffarnagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वृद्ध की मौत, युवक घायल

Thu, 17 Aug 2023 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in road accident, youth injured
भोपा/सिखेड़ा। भोपा थाना क्षेत्र मे एक पोल्ट्री फार्म पर रह रहे वृद्ध की जहां सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसका धेवता गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना तितावी के गांव मांडी निवासी संजय तेजयान ने जौली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर थाना सिखेड़ा क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म बना रखा है। लगभग 20 दिन से उनके पिता जगबीरा (88) पोल्ट्री फार्म पर रह रहे थे। संजय तेजियान ने बताया कि उसका भांजा अटाली निवासी आकाश भी पोल्ट्री फार्म पर रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर नाना और धेवता बाइक पर सवार होकर भोपा थाना के गांव जौली में किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वह थाना सिखेड़ा वह भोपा थाना की सीमा के बीच कामधेनु फैक्टरी के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों व पुलिस के माध्यम से भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध जगबीरा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक आकाश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मृतक के चार बेटे झमेल सिंह, हमेल सिंह, संजय व अर्पण कुमार है। अर्पण कुमार आर्मी में तैनात है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed