फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider home guard dies in road accident

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में बाइक चालक होमगार्ड की मौत

Thu, 02 Apr 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bike rider home guard dies in road accident
खतौली। नेशनल हाईवे पर थाना मंसूरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक चालक होमगार्ड कल्याण सिंह (39) की मौत हो गई। हादसे में अज्ञात साइकिल चालक भी घायल बताया गया है।
विज्ञापन

जनपद सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गांव जगरौली निवासी होमगार्ड कल्याण सिंह बुधवार शाम बाइक से मेरठ ट्रेनिंग में जा रहा था। वह जब मंसूरपुर क्षेत्र में न्यू अलकनंदा के निकट पहुंचा तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक होमगार्ड तथा अज्ञात साइकिल चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल होमगार्ड को एंबुलेंस की मदद से खतौली सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंसूरपुर पुलिस ने बताया कि होमगार्ड की जेब से मिले परिचय पत्र से उसकी पहचान हुई। इस संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। घायल अज्ञात साइकिल चालक के बारे में भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed