{"_id":"63a34365563a8a0ba62df880","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-dumper-devband-news-mrt6186583163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मिट्टी के डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मिट्टी के डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। निर्माणाधीन देवबंद-रुड़की रेल लाइन में मिट्टी की ढुलाई में लगे डंपर की चपेट में आने से साइट पर काम कर रहे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
हादसे में मरने वाले राकेश (42) बदायूं के रहने वाले थे। पीलीभीत निवासी करण को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। गांव भटौल में देवबंद-रुड़की रेल लाइन के निर्माण के लिए मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है। चालक मनीष यादव डंपर में मिट्टी भरकर ले जा रहा था। इसी दौरान बाइक से जा रहे बाइक सवार राकेश व करण डंपर की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई। हादसे में गांव के राजेंद्र सिंह के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने राजस्थान निवासी बिरम सिंह की तहरीर पर डंपर चालक मनीष यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।