{"_id":"655bb44221f364085b04bf97","slug":"bike-driver-dies-on-highway-girl-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-11707-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छपार - हाईवे पर बाइक चालक की मौत, युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छपार - हाईवे पर बाइक चालक की मौत, युवती घायल
Tue, 21 Nov 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर बरला इंटर कालेज बरला के पास पडा युवक का शव व बाइक को देखती पुलिस
विज्ञापन
- हरियाणा के रोहतक के कस्बा व थाना नारनौल का निवासी है युवक
- युवती सागरपुर दिल्ली निवासी बताई गई है, दोनों हरिद्वार की ओर से लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। देहरादून-दिल्ली हाईवे पर बरला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जबकि युवक की साथी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवती को जिला अस्पताल भिजवाया। युवक का शव सड़क पर आधा घंटे तक पड़ा रहा।
सोमवार को एक बाइक पर युवक-युवती हरिद्वार की ओर से आ रहे थे। जब वह बरला इंटर काॅलेज बरला के निकट पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहा युवक वाहन के नीचे आकर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने टक्कर मारने वाला वाहन रोडवेज बस होना बताया है। राहगीरों ने घायल महिला को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन
सूचना के आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। मृतक की जेब से मिले कागजात की मदद से पुलिस ने युवक के क्षेत्र के थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के अनुसार युवक हरियाणा के जनपद रोहतक के कस्बा व थाना नारनौल का निवासी गौरव था। उसके साथ घायल युवती सागरपुर दिल्ली निवासी प्रीति पुत्री टेकचंद है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राहगीरों ने बताया कि युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था, लेकिन हेलमेट भी उसकी जान न बचा सका। वाहन से युवक का सिर हेलमेट सहित कुलचा गया। हादसे के बाद पुलिस व एंबुलेंस के देरी से पहुंचने के कारण मौके पर जाम लग गया था। थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने बताया कि युवक के चाचा सुरेंद्र सिंह ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गौरव दिल्ली में व्यापार करता था। वह दो बच्चों का पिता था। पुलिस ने हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन