{"_id":"5de5663b8ebc3e54853d476a","slug":"bike-collides-with-tree-youth-dies-partner-injured-muzaffarnagar-news-mrt456710943","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। गति तेज होने से स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक के पेड़ से टकराने से यह हादसा हुआ। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने था, जिससे सिर पेड़ मेंलगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खालापार निवासी शावेज उर्फ काला (25) पुत्र जफर अपने साथी भूरा (35) के साथ सोमवार देर रात को बाइक द्वारा सुजडू की ओर से शहर आ रहा था। मेरठ रोड पर शारदेन स्कूल के पास बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर बाइक गति अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ में सिर लगने से बाइक चला रहे शावेज की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी भूरा घायल हो गया। मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय ले जाकर उपचार दिलाया। शावेज को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं पहुंचे थे। यदि चालक हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से भी इंकार कर दिया।