फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike collided with dumper on highway, two students died

हाईवे पर डंपर से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत

Thu, 28 Oct 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with dumper on highway, two students died
देवबंद(सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार को साखन नहर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार इंटरमीडिएट के दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव अंबोली निवासी नितिन (22) पुत्र सतीश और आशीष नौटियाल (20) पुत्र नरेंद्र बाइक से देवबंद में कोचिंग में पढ़ने जा रहे थे। दोपहर करीब 2.30 बजे जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित गांव साखन नहर के समीप पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकरा गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने हुए थे। जिसके चलते दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ रजनीश उपाध्याय और कोतवाल योगेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों छात्रों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो छात्रों की मौत की जानकारी जब उनके गांव अंबोली पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मृतक छात्रों के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसा बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ। दोनों छात्र बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहे थे। यदि वह हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

अहोई अष्टमी के दिन ही बुझ गए घर के चिराग
देवबंद। अंबोली निवासी इंटरमीडिएट के छात्र नितिन और आशीष के परिजनों को यह आभास नहीं था कि अहोई अष्टमी के पर्व पर उनके घरों के चिराग बुझ जाएंगे। दोनों छात्रों की माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए व्रत भी रखा था। दोनों ही छात्रों के घरों में उनकी मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
देवबंद। स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार को हुए हादसे के दौरान एक युवक गंभीर अवस्था में घटनास्थल पर पड़ा तड़पता रहा। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाने के लिए 108 नंबर पर कॉल की। करीब एक घंटे तक भी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसको लेकर लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते घायल युवक को उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed