{"_id":"671cb9d047febe7bbb0e2a89","slug":"bihar-news-vijay-kumar-sinha-s-scathing-attack-on-lalu-yadav-and-rjd-called-demand-for-bharat-ratna-shameful-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'जिनकी वजह से बिहार की प्रतिष्ठा धूमिल हुई, उनके लिए भारत रत्न की मांग शर्म की बात', लालू यादव पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'जिनकी वजह से बिहार की प्रतिष्ठा धूमिल हुई, उनके लिए भारत रत्न की मांग शर्म की बात', लालू यादव पर तंज
Sat, 26 Oct 2024 03:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:13 PM IST
सार
Muzaffarpur News: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि RJD के नेताओं में ‘ज्ञान का अभाव’ है। इसलिए वे ऐसे व्यक्ति के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे हैं, जिसने बिहार को बदनाम किया। वीआईपी प्रमुख सहनी पर भी साधा निशाना। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और उसके प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने RJD द्वारा लालू यादव के लिए भारत रत्न की मांग को न केवल ‘शर्मनाक’ बताया, बल्कि इसे बिहार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला कदम करार दिया।
विज्ञापन
‘लालू यादव भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक’
डिप्टी सीएम सिन्हा ने लालू यादव पर भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बिहार की छवि को भ्रष्टाचार से कलंकित कर चुका है, उसके लिए भारत रत्न की मांग करना, इस पुरस्कार की गरिमा को गिराने जैसा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि लालू यादव के कार्यकाल में बिहार में अपराध, हत्या, लूट और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की बाढ़ आ गई थी, जिसे आज भी बिहारवासी 'जंगलराज' के रूप में याद करते हैं।
विज्ञापन
विजय सिन्हा ने कहा कि RJD के नेताओं में ‘ज्ञान का अभाव’ है। इसलिए वे ऐसे व्यक्ति के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे हैं, जिसने बिहार को बदनाम किया। उन्होंने जनता से अपील की कि अगर भारत रत्न की मांग करनी है, तो बिहार की उन विभूतियों के लिए करें, जिन्होंने बिहार का नाम रोशन किया हो।
विज्ञापन
शराबबंदी पर मुकेश सहनी को दी नसीहत
शराबबंदी के मुद्दे पर विजय कुमार सिन्हा ने VIP प्रमुख मुकेश सहनी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सहनी अब शराबबंदी कानून को हटाने की बात कह रहे हैं, जबकि पहले वह इसे लागू करवाने में भूमिका निभा चुके थे। सिन्हा ने साफ किया कि सरकार शराब से संबंधित मामलों में दोषियों को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे न केवल आरोपी बल्कि असली अपराधियों की भी तलाश करें।
शराब से मौत के मामलों में सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन
भाजपा नेता सिन्हा ने हाल के शराबबंदी उल्लंघनों और जहरीली शराब से हो रही मौतों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है और पुलिस असली अपराधियों को ढूंढ़ निकालने में लगी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दोषी, चाहे वह अधिकारी ही क्यों न हो, को बख्शा नहीं जाएगा।
अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुजफ्फरपुर में पहुंचे डिप्टी सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ दो घंटे लंबी समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी प्रकार की शिकायत या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी, खासकर सड़क और पुल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में। सिन्हा ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे जनता की समस्याओं का समाधान करने में तत्परता दिखाएं और सरकार की विकास योजनाओं को समय पर पूरा करें।