{"_id":"650bd69ee65503b3bb0da81e","slug":"big-accident-accident-in-haridwar-s-iron-factory-seven-workers-from-muzaffarnagar-injured-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा: हरिद्वार की लोहा फैक्टरी की भट्टी में डाले गए सरिया में आया उबाल, मुजफ्फरनगर के सात श्रमिक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा: हरिद्वार की लोहा फैक्टरी की भट्टी में डाले गए सरिया में आया उबाल, मुजफ्फरनगर के सात श्रमिक झुलसे
Thu, 21 Sep 2023 11:08 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:08 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी बॉर्डर पर लिब्बरहेड़ी स्थित लोहा फैक्टरी में देर रात हादसा होने से मुजफ्फरनगर के सात मजदूर घायल हो गए। कई की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल मजदूर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी बॉर्डर के लिब्बरहेड़ी स्थित लोहा फैक्टरी में देर रात हादसा हुआ। हादसे में मुजफ्फरनगर के सात मजदूर झुलस गए। गंभीर हालत के चलते तीन लोगों को मेरठ के सुभारती हॉस्टिपल में भर्ती कराया गया। अन्य मजदूर मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के लिब्बरहेड़ी स्थित सरिया बनाने वाली गायत्री फैक्टरी में बुधवार देर रात भट्टी में डाले गए सरिया में उबाल आ गया। हादसे में करीब 15 मजदूर झुलस गए।
विज्ञापन
मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर फैक्टरी में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में झुलसे तीन मजदूर बिहार निवासी राजू, रामकिशोर और पुरकाजी के भोजाहेड़ी निवासी दीपक को गंभीर हालत के चलते मेरठ के सुभारती अस्तपाल में भर्ती कराया गया।
वहीं, पुरकाजी के भोजाहेड़ी निवासी समोद कुमार, अमित कुमार, अजय, अनुज, और मंसूरपुर निवासी रॉकी के अलावा बिजनौर निवासी काला, देवरिया निवासी रथास, भोला को मुजफ्फरनगर के मिनोचा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
एसडीएम सदर परमानंद झा ने अस्पताल में पहुंचकर झुलसे लोगों की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना। एसडीएम ने बताया कि मंडावली के पास लिब्बरहेड़ी स्थित गायत्री फैक्टरी में देर रात हादसा हो गया।
एसडीएम सदर परमानंद झा ने अस्पताल में पहुंचकर झुलसे लोगों की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना। एसडीएम ने बताया कि मंडावली के पास लिब्बरहेड़ी स्थित गायत्री फैक्टरी में देर रात हादसा हो गया।