फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bidders will gather again today for Khatauli fair

Muzaffarnagar News: खतौली मेले के लिए आज फिर जुटेंगे बोली दाता

Mon, 11 Sep 2023 06:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Bidders will gather again today for Khatauli fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। नगर में प्राचीन मेले का अभी तक ठेका भी नहीं छूट पाया है। ठेका छोड़ने के लिए आज पांचवीं बार बोली दाताओं को बुलाया गया।

दशकों से प्राचीन मेले का शुभारंभ रक्षाबंधन के दिन मेला परिसर स्थित जहारवीर मंदिर में छड़ी चढ़ाने के साथ ही हो जाता था। विधिवत रूप से कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मेला शुरू हो जाता था। बुजुर्ग सत्यप्रकाश, सत्येंद्र आर्य, नीलम, भोपाल सिंह का कहना है कि कभी यह मेला स्थानीय घंटाघर से लेकर सरकारी अस्पताल से आगे गंगनहर पुल तक लगता था और दक्षिणी भारत से आने वाले कलाकार जहां अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते थे। उधर, इस बार यह मेला पालिका की राजनीति का मोहरा बन कर रह गया है। आयोजन के लिए चार बार नीलामी कराई जा चुकी है। पिछले साल मेले की बोली 50 लाख 10 हजार पर छोड़ी गई थी। इस बार अभी तक बोली 33 लाख पचास हजार तक ही पहुंच पाई। जिस कारण ठेका नही छोड़ा गया। आज नगरपालिका पांचवीबार ठेका छोड़ने के लिए बोली का आयोजन किया जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि बोली कहां तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed