फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhartiya Kisan Union Charathaval

बिजली समेत अनेक समस्याओं पर भड़का भाकियू

Sun, 22 Sep 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bhartiya Kisan Union Charathaval
चरथावल ब्लॉक पर समस्याओं को लेकर के नेतृत्व में मौजूद किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। विद्युत सहित अनेक समस्याओं को लेकर भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने धरना, प्रदर्शन किया। भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। यदि किसानों की समस्याएं एक हफ्ते में हल नहीं हुई, तो डीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन होगा। एडीएम प्रशासन अमित सिंह सहित विद्युत अधिकारियों ने धरने पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं शीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिया। उन्हें 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया।
विज्ञापन

चरथावल ब्लॉक कार्यालय पर शनिवार को भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में समीक्षा बैठक चल रही थी। लेकिन किसानों की समस्याओं को मालूम पडने पर भाकियू ने धरने का ऐलान कर दिया। क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर धरने पर आ धमके। किसानों ने बीडीओ ट्रेनी आईएएस कुलदीप मीना को भी धरने में बैठा लिया। मंडल महासचिव राजू अहलावत ने धरने पर आकर किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के लिए एक बार नहीं सौ बार भी धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

विकास शर्मा ने बताया कि चरथावल क्षेत्र के जलालाबाद विद्युत लाइन घटिया बनने से लोग एक दशक से परेशान है। बधाई कलां से बिजली लाइन जुड़ने तक इस लाइन में फाल्ट आने पर लालूखेड़ी बघरा लाइन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। कहा कि चरथावल डाकघर में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा चालू कराई जाए। चरथावल के जेई पर किसानों को परेशान करने पर किसानों में भारी आक्रोश था। चार घंटे से ज्यादा चले धरने पर एडीएम प्रशासन, कार्यवाहक एक्सईन, एसडीओ जयप्रकाश और बीडीओ कुलदीप मीना ने किसानों की समस्याएं शीघ्र हल कराने का भरोसा दिया। किसानों पर दर्ज मुकदमों को जांच कराने की बात कही। एक जेई द्वारा किसान से की गई अवैध वसूली की रकम वापस करने पर सहमति बनी। नगराध्यक्ष अभिषेक बंसल ने किसानों की खाने की व्यवस्था संभाली थी। जिला महासचिव योगेश शर्मा, सोनू त्यागी, सलीम त्यागी, सरफराज कुटेसरा, पवन कुमार चौकड़ा, सुरेश पाल प्रधान मुथरा, मांगेराम त्यागी, दीपक त्यागी, सतीश कसौली, ताहिर अंसारी, रिजवान अली, अंकित चौधरी जिला संगठन मंत्री, मामचंद, पूर्व प्रधान रामकुमार मुथरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed