फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bharatyam Beverages to invest Rs 400 crore

Muzaffarnagar News: भरत्यम बेवरेजेज करेगा 400 करोड़ रुपये का निवेश

Wed, 10 Dec 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bharatyam Beverages to invest Rs 400 crore
मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में भरत्यम बेवरेजेज के नाम से स्थापित कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली औद्योगिक इकाई का विस्तार किया जा रहा है। भूमि खरीद और नई मशीनों की स्थापना के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ में शीघ्र ही होने जा रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से निवेश प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रस्ताव लेकर शासन को अवगत कराने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक उपायुक्त आशीष कुमार ने बताया कि अभी तक जनपद में 1615 करोड़ की 32 इकाइयों के प्रस्ताव आ चुके हैं। सबसे बड़ा प्रस्ताव पुरकाजी क्षेत्र के गांव जमालपुर में पहले से स्थापित भरत्यम बेवरेजेज का है। कंपनी अपने विस्तारीकरण पर 400 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है, जिससे रोजगार सृजन के साथ ही क्षेत्र के विकास में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि जनपद को पांच हजार करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य मिला है। जिनमें 1015 करोड़ रुपये निवेश संबंधी 13 औद्योगिक इकाइयां शिलान्यास के लिए तैयार हैं।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed