फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bharatiya Kisan Union warns

भाकियू ने दी रेल पटरी उखाड़ने की चेतावनी

Fri, 17 Jun 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union warns
ट्रेन

विज्ञापन
खतौली क्षेत्र में रेलवे की भूमि अधिग्रहण में किसानों का मुआवजा तय करने के लिए भाकियू रेल विभाग को दिया गया समय बुधवार को समाप्त हो गया। इस मामले को लेकर रेलवे अधिकारियों ने भैंसी पहुंच कर भाकियू जिलाध्यक्ष से वार्ता कर बताया कि जनपद में चार ग्रामों का मुआवजा तय हो चुका है।

जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि मुआवजा किसानों के बीच बैठ कर ही तय होगा। ऐसा न होने पर इस बार लंबे समय तक कार्य बंद रखा जाएगा तथा किसान रेल की पटरी को उखाड़ देंगे। 
विज्ञापन


रेल विभाग ने फ्रेट कारीडोर को दोहरीकरण के लिए जनपद में किसानों की करीब 11 लाख मीटर भूमि को अधिग्रहण किया है। भूमि का मुआवजा तय करने को लेकर पिछले दिनों भाकियू ने मंसूरपुर तथा खतौली क्षेत्र में रेलवे का कार्य ठप कर कर्मचारियों को बंधक बनाकर कार्य में लगी मशीनों को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। बुधवार को मुआवजा तय करने का समय समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता कर बताया कि एक टीम को जिला मुख्यालय पर ही बैठा दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने चेताया कि मुआवजा सरकारी रेट का चार गुना होना चाहिए तथा किसानों के बीच बैठ कर ही मुआवजा तय हो। ऐसा न होने पर उन्होंने लंबे समय तक रेलवे विभाग का कार्य ठप करने तथा रेल पटरी उखाड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed