फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bharatiya Janata Party's demonstrations for re-calculation

पुनर्मतगणना के लिए भाजपाइयों का धरना-प्रदर्शन 

Tue, 05 Dec 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party's demonstrations for re-calculation
खतौली में पुलिस से उलझते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में भाजपाइयों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रत्याशी रितु जैन को हराने का आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना कराने की मांग की। कार्यकर्ता डीएम को रोकने के लिए उनकी गाड़ी के पीछे भी दौड़े। पुलिस के सुरक्षा घेरे में डीएम की गाड़ी को निकाला गया। बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के मोबाइल की रिकॉर्डिंग भी सुनाई गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी रितु जैन नौ मतों से चुनाव हार गई थीं। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी को एसडीएम ने जानबूझ कर हराया है। पूर्व घोषणा के अनुसार भाजपाई मतगणना दोबारा कराने और एसडीएम को निलंबित कराने की मांग को लेकर मंगलवार सुबह दस बजे तहसील पहुंचे। धरना शुरू होने के कुछ देर बाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनने के लिए डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंतदेव पहुंचे।
विज्ञापन


धरने पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रितु जैन को सपा के पूर्व मंत्री आजम खां के कहने पर हराया गया है। इसमें बड़ी साजिश है। दोपहर बाद जनता की समस्याएं सुनकर डीएम अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो कार्यकर्ता गाड़ी के पीछे दौड़ पड़े। सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह ने पुलिस की सुरक्षा में डीएम की गाड़ी को तहसील से बाहर तक छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में विनीत शारदा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय से हुई बातचीत की ऑडियो सुनवाई, जिसमें उन्होंने जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सांसद डॉ संजीव बालियान और विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरने पर नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, रितु जैन, सुरेश आर्य, पारस जैन, नरेंद्र सिंह गहलौत, विपिन बागड़ी, सत्येंद्र आर्य, संजय जैन, अश्वनी शर्मा, अंकुर जैन, हंस कुमार जैन, पंकज जैन, विकास कौशिक, राकेश प्रजापति, रवि मेहता, श्याम रहेजा आदि मौजूद रहे। 


भाजपाइयों की सीओ से धक्कामुक्की
सीओ डॉ राजीव कुमार तहसील में धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस और पीएसी बल लेकर पहुंच गए। सीओ ने तहसील गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को रोकने की कोशिश की। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ता सीओ को पीछे धकेलते हुए तहसील में घुस गए और धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed