फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakyu Tomar protest demonstration at Kheda Mughal power station

खेड़ामुगल बिजलीघर पर भाकियू (तोमर) का धरना प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu Tomar protest demonstration at Kheda Mughal power station
खेडामुगल बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को खेड़ा मुगल बिजलीघर में प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजलीकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

भाकियू (तोमर) के जिलाध्यक्ष चौ. सुखबीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने खेड़ा मुगल बिजलीघर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान एसडीओ धर्मवीर सिंह को सौंपे चार सूत्रीय ज्ञापन में किसानों और मजदूरों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिजलीकर्मी अवैध वसूली कर लोगों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने एक्सईएन को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा। इसमें कहा दस हजार रुपये की रकम जमा न करने के बाद भी किसानों के मीटर उतारें जा रहे हैं। जबकि गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा हैं। ऐसे में किसान कहां से बिजली के बिलों की अदायगी कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों से गन्ना भुगतान होने तक किसानों पर कानूनी कार्रवाई न करने, 50 हजार रुपये तक के रुके बिजली के बिलों पर किसानों के कनेक्शन न काटे जाने, बिजली कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के घरों में जाने से रोकने और बिजली बिलों की गई धांधली को दूर करने की मांग की। इसमें श्याम सिंह राणा, संदीप कुमार, दीपक त्यागी, अनिल राणा, चौ. मुन्ने सिंह, तीर्थ पाल, अजब सिंह, संदीप गुज्जर, अमित गुज्जर, विकास त्यागी, नवाब प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed