फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakyu's continued protest demonstration in Tehsil

भाकियू का तहसील में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी

Sun, 15 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bhakyu's continued protest demonstration in Tehsil
ोटो कैप्सन बुढ़ाना 14द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में तहसील में धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू का तहसील में जारी रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

बुढ़ाना। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील में बेमियादी धरना प्रदर्शन शनिवार को दसवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर सर्वसम्मति से सोमवार को महापंचायत के आयोजन का निर्णय किया गया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि महापंचायत में किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर आर पार की लड़ाई का एलान किया जाएगा।

गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी न होने, गन्ने की पत्ती व फसलों के अवशेष खेतों में जलाने को लेकर होने वाले मुकदमे व पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील में दसवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर भूखे प्यासे दस दिन से तहसील में धरन पर बैठे है। शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं पर विचार नहीं कर रहा है। 16 दिसंबर को महापंचायत में इस समस्या को लेकर विचार किया जाएगा। पंचायत में कोई अधिकारी उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन नहीं देता है, तो आर पार की लड़ाई का एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान का पिछले सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान यह सत्र आधा बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ है। चालू सत्र का भुगतान कब होगा। इसकी कोई जानकारी नहीं है। क्षेत्रीय विधायक व सांसद को किसानों का यह दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि दस दिन से किसी भी अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तो महापंचायत के निर्णय के अनुसार आंदोलन किया जाएगा। भाकियू नेता विकास त्यागी ने बताया कि किसान अपनी समस्याओं का रोना प्रशासन के आगे रो रहा है। उनकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं है। इस मौके पर बाबा धीरसिंह, विपिन, पिंटू उर्फ विपिन सिंह, पप्पू, विनोद, राजेन्द्र, चन्द्रमुनी व गौरव आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन विकास त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed