फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu's strike continues for the sixth day, Mahapanchayat today

Muzaffarnagar News: भाकियू का धरना छठे दिन भी जारी, महापंचायत आज

Tue, 17 Jan 2023 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's strike continues for the sixth day, Mahapanchayat today
महापंचायत को भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत संबोधित करेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल भैसाना के मुख्य द्वार पर भाकियू का धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। बुधवार को होने वाली महापंचायत के लिए भाकियू नेताओं ने जनसंपर्क किया। महापंचायत को भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत संबोधित करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि बजाज चीनी मिल किसानों का शोषण कर रहा है। अभी तक पिछले वर्ष के गन्ने का बकाया भुगतान भी नहीं किया गया है। भाकियू ने 18 जनवरी को महापंचायत के आयोजन का ऐलान किया है। महापंचायत की सफलता के लिए भाकियू नेताओं ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने ग्रुप पर मेसेज डालकर सभी पदाधिकारियों व अधिकारियों को भारी संख्या में महापंचायत में पहुंचने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार ने बताया कि महापंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत संबोधित करेंगे। किसान अपने साथ अपने-अपने गांव के बेसहारा पशुओं को लाकर चीनी मिल परिसर में भी छोड़ेंगे। भाकियू नेताओं ने किसानों से 72 घंटे के लिए चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति न देने की भी अपील की है। धरना स्थल पर जिला महामंत्री अनुज बालियान, तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार, इसरार, विकास त्यागी, धीरसिंह, सकुल सहरावत, परवीन व प्रवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed