फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar workers will stage indefinite dharna at SSP office

Muzaffarnagar News: एसएसपी कार्यालय पर भाकियू तोमर के कार्यकर्ता देंगे अनिश्चितकालीन धरना

Sat, 21 Jun 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar workers will stage indefinite dharna at SSP office
-रामपुर तिराहे पर संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर बैठक के दाैरान लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। नई मंडी कोेतवाली में भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं में रोष है। रामपुर तिराहे पर संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने दो जुलाई को एसएसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने के लिए कहा।
राष्ट्रीय कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने कहा कि बृहस्पतिवार को भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता थाना नई मंडी में धरना देने पहुंचे थे। वहां पर उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। इसमें दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता निराश न हो। पुलिस को इसका जवाब दिया जाएगा। किसानों को जेल भेजना, उन पर लाठीचार्ज होना पुराना काम है। उन्होंने दो जुलाई को एसएसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिसे अपना हक लेना है, वही धरने में आये। पुलिस से आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग कर कहा कि नई मंडी कोतवाली प्रभारी व लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड हों, जो ज्ञापन अंकित गुर्जर ने दिया है, उसमें दी गई मांग पूरी हों।
उन्होंने कहा कि अनिश्चितकालीन धरने में बिजनौर, सहारनपुर, शामली, हरिद्वार व मेरठ जनपद के भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इंद्रजीत सांगवान राष्ट्रीय सलाहकार पवन त्यागी, हबीब गुर्जर, श्रवण त्यागी, निखिल चौधरी, महबूब, अंकित गुर्जर, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।

------
एसएसपी से मिले पदाधिकारी
शुक्रवार सुबह भाकियू तोमर के राष्ट्रीय सलाहकार पवन त्यागी, जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर आदि ने कार्यालय पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी को बृहस्पतिवार दोपहर नई मंडी कोतवाली में हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed