फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar staged a sit-in to get the land encroached

Muzaffarnagar News: जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए भाकियू तोमर ने दिया धरना

Sat, 20 May 2023 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar staged a sit-in to get the land encroached
एडीएम प्रशासन ने एक सप्ताह में जमीन को कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र में सात बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में धरना दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की चेतावनी दी। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने एक सप्ताह में जमीन को कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया।
भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष अंकित कुमार ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि सात बीघा जमीन पर भूमाफिया का कब्जा करवाया गया है। इसकी शिकायत लगातार की जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। धरने के बीच पहुंचे एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने किसानों को एक सप्ताह के अंदर जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसानों ने एडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। इस मौके पर रेहराज जहां, आकिल राजपूत, मुकेश गुर्जर, मनीष मास्टर, चंदन त्यागी, आशु त्यागी, दीपक तोमर, फारुख तावली, पंकज गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरोसिन पुलिस ने छीना
धरने के दौरान कुछ कार्यकर्ता केरोसिन की बोतल और केन लेकर पहुंच गए थे। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं से केन छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed