फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar and paper mill operators face to face

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर और पेपर मिल संचालक आमने-सामने

Wed, 07 Aug 2024 04:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar and paper mill operators face to face
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड के छह से अधिक गांव में प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने पेपर मिल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उधर, उद्यमियों ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात की। एसडीएम सदर निकिता शर्मा धरनास्थल पर पहुंची और जांच के लिए कमेटी गठित करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भाकियू तोमर के जिलाध्यष्क्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भोपा रोड पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। उनका कहना है कि फैक्टरी वायु प्रदूषण फैला रही है। फैक्टरी में पन्नी जलाई जा रही है। सड़कों पर पन्नी लदे वाहन खड़े हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आसपास के गांव में राखी से वायु प्रदूषण फैल रहा है।
विज्ञापन

उधर, यूपी पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पालिका के पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल के साथ उद्यमियों ने डीएम से मुलाकात की। आरोप लगाया कि बेवजह परेशान करने के लिए धरना दिया जा रहा है। उद्योग पहले ही संकट में है। डीएम ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर और सीओ भोपा रवि शंकर ने धरने पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की, लेकिन समाधान नहीं निकला। देर शाम तक संगठन का धरना जारी है। प्रदेश अध्यक्ष शहजाद, अंकित चौधरी, आशीष राठी, शमशाद, बाबू, शानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed