फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu stopped the construction work on Purkaji-Laksar highway

Muzaffarnagar News: पुरकाजी-लक्सर हाइवे पर निर्माण कार्य भाकियू ने रुकवाया

Sat, 29 Jul 2023 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu stopped the construction work on Purkaji-Laksar highway
सड़क की ऊंचाई ज्यादा करने का किया विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। पुरकाजी-लक्सर हाइवे पर हो रहे निर्माण कार्य काे शनिवार को भाकियू ने विरोध करते हुए रुकवा दिया। सड़क की ऊंचाई कम करने की मांग की है।
पुरकाजी-लक्सर हाइवे मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। किसानों का कहना है कि सड़क की ऊंचाई काफी रखी गई है। इससे ना तो भैंसा बग्गी और ट्रैक्टर सड़क पर चढ़ पाएंगे और दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहेगी। किसानों ने सड़क की ऊंचाई कम करने की मांग की है।
इसका भाकियू ने किसानों के साथ तीन दिन पूर्व बृहस्पतिवार को भी विरोध किया गया था। एसडीएम सदर को भी एक ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की गई थी। समस्या का समाधान नहीं होने पर शनिवार को भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा व पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनु पंवार ने दर्जनों किसानों के साथ मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बिट्टू राठी, राजा गुर्जर, नेतराम, शशि गुज्जर, अफसर अली, एहसान, ओमकार, शाहनज़र, मुजफ्फर अली, चंद्रपाल, धीर सिंह, महावीर सिंह, डॉ अमित आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed