फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Bhakiyu's strike continues at Chhapar and Rohana toll plaza

यूपी: किसान आंदोलन फिर पकड़ेगा रफ्तार, मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होगी महापंचायत

Fri, 30 Jul 2021 03:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 30 Jul 2021 03:50 PM IST
सार

किसान आंदोलन को रफ्तार देने के लिए भाकियू कार्यकर्ता पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत करेंगे। वहीं छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना 66वें दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Bhakiyu's strike continues at Chhapar and Rohana toll plaza
टोल प्लाजा पर भाकियू का आंदोलन जारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का धरना 66वें दिन भी जारी रहा। पुरकाजी ब्लॉक के निवर्तमान अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, रोहाना में भी अपनी मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। कार्यकर्ता 66 दिनों से मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे के रोहाना टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध और एमएसपी गारंटी बिल पास करवाने की मांग को लेकर पिछले आठ महीने से चल रहे किसान आंदोलन को रफ्तार देने के लिए भाकियू कार्यकर्ता पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में एक महापंचायत करेंगे।
विज्ञापन


भाकियू चार अगस्त को करेगी एसएसपी ऑफिस का घेराव
टोल प्लाजा पर मोदी-योगी का प्रचार वाहन को वापस करने और वाहन कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने से भाकियू कार्यकर्ताओं में पुलिस के प्रति उबाल है। भाकियू की पूर्व कार्यकारिणी ने बुधवार को बैठक कर चार अगस्त को एसएसपी ऑफिस का घेराव करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छपार टोल प्लाजा पर रविवार को भाकियू नेताओं ने मोदी-योगी के प्रचार वाहन को लौटा दिया और पीएम मोदी के पोस्टर फाड़ कर वाहन के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। वाहन संचालक नितिन की ओर से मंगलवार को छपार थाने पर अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बुधवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

धीरज लाटियान ने बताया कि पहले खतौली में कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब छपार में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस चल रही है। थानों में सुनवाई नहीं हो रही है। इसी को लेकर चार अगस्त को एसएसपी ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।

टोल प्लाजा से वाहन लौटाने की रिपोर्ट दर्ज
दिल्ली-दून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम वहां पहुंचे भाजपा के प्रचार वाहन को वापस भेज दिया था। इस दौरान मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ ही वाहन चालक को जनपद के किसी गांव में वाहन लेकर न घुसने की चेतावनी दी गई थी। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद से भाजपा नेताओं में इसे लेकर आक्रोश था। मंगलवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था।

वहीं इस मामले में वाहन संचालक हरदोई निवासी नितिन कुमार द्वारा अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांगी थी। मंगलवार देर रात थाना पुलिस ने ट्रक मालिक नितिन की ओर से अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed