{"_id":"63470ad678b3786dce180db4","slug":"bhakiyu-s-picketing-against-the-arbitrariness-in-the-banks-muzaffarnagar-news-mrt6093091148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में हो रही मनमर्जी के खिलाफ भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में हो रही मनमर्जी के खिलाफ भाकियू का धरना
विज्ञापन
खतौली में बैंक के बाहर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच समस्या सूनते हुए एसडीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर भाकियू पदाधिकारियों सहित बैंक प्रबंधकों से वार्ता की
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। सरकारी और निजी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों पर ग्राहकों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। बैंकों के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर भाकियू पदाधिकारियों सहित बैंक प्रबंधकों से वार्ता की। तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर एक्सिस बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया। धरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम जीत सिंह राय ने भाकियू पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि एक्सिस बैंक में प्रभवन शर्मा निवासी भैसी का खाता है। उनके खाते से 50 हजार रुपये का इंश्योरेंस बिना उनकी स्वीकृति के कर दिया गया। दूसरा मामला एक व्यक्ति के 52 हजार रुपये भी पॉलिसी के नाम पर खाते से निकाले गए। रसूलपुर कलौरा निवासी अजय कुमार का केनरा बैंक में खाता है। उसी सीसी लिमिट से रुपये बैंक द्वारा निजी खाते में स्थानांतरित कर वहां से इंश्योरेंस की किस्त काट ली गई, जबकि उन्होंने इंश्योरेंस लेने से मना कर दिया था।
एचडीएफसी बैंक के एटीएम से खालिद के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने रुपये निकाल लिए है। इसकी शिकायत के बाद भी रुपये वापस नहीं आए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपना रवैया नहीं सुधारा तो भाकियू आंदोलन करने को विवश होगी। धरने में मनीष चौधरी, राकेश चौधरी, जोगिंद्र, टीटू वालिया, सेंसरपाल, अंकुश प्रधान, मुज्जमिल राणा, जुल्फकार उर्फ छोटा, फुरकान मलिक, इमरान मलिक, राजेंद्र, खालिद गुर्जर, राजा, फरमान मलिक, सुधीर, कृष्ण, चंचल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।