फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu leaders stood in the water of the drain for one and a half hours

Muzaffarnagar News: डेढ़ घंटे तक रजबहे के पानी में खड़े रहे भाकियू नेता

Sat, 29 Nov 2025 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu leaders stood in the water of the drain for one and a half hours
खतौली रजबहे में खड़े भाकियू कार्यकर्ता अंकुश प्रधान। स्त्रोत सोशल मीडिया - फोटो : 1
खतौली। सींचपाल को सिल्ट के बीच से घुमाने वाले भाकियू नेता अंकुश प्रधान ने इस बार पानी में खड़े होकर नाराजगी जताई। रजबहा टूट कर उसका पानी बस्ती में भरने के कारण भाकियू नेता अंकुश प्रधान ने देर शाम रजबहे में खड़े होकर विरोध किया। ठंड में वह अकेले ही करीब डेढ़ घंटा तक रजबहे में खड़े रहे। मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों के साथ पुलिस ने उनको रजबहे से निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व रजबहा टूटने से भूड़ क्षेत्र की बस्ती में पानी भर गया था। इसके बाद रजबहे को बंद करा दिया गया था। शुक्रवार देर शाम रजबहे में पानी छोड़ा गया। रजबहे की पटरी टूटने की आशंका को देखते हुए उसका पानी बंद कराने के लिए भाकियू नेता अंकुश प्रधान रजबहे में खड़े हो गए। वह करीब डेढ़ घंटा तक पानी में खड़े रहे, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। सिंचाई विभाग कर्मचारियों ने रजबहे को बंद कराया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों के साथ पुलिस ने अंकुश प्रधान को रजबहे से बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। जेसीबी से रजबहे की पटरी की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले रजबहे की सफाई कराई गई थी। जिसकी सिल्ट को पटरी पर डाला गया था। वहां पहुंचे सींचपाल को अंकुश प्रधान ने सिल्ट के बीच से निकाला था, जिससे सींचपाल के कपड़े खराब हो गए थे। सिल्ट से निकालते समय बनाई गई वीडियो वायरल हो गई थी। जिस पर सींचपाल ने अंकुश प्रधान के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed