{"_id":"63582cb576de68555907471d","slug":"bhakiyu-gheraoed-the-principal-manager-of-the-sugar-mill-muzaffarnagar-news-mrt6108467197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक का किया घेराव
विज्ञापन
प्रधान प्रबंधक ने छह नवंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ कराने की बात कही
नए पेराई सत्र के संचालन के लिए भाकियू की पंचायत 28 को
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र चलाने को लेकर प्रधान प्रबंधक का घेराव किया। प्रधान प्रबंधक ने छह नवंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ कराने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ता नाराज हो गए और शासन प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 28 अक्टूबर को मिल पर पंचायत करने की घोषणा की।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र बिट्टू प्रधान, मनोज राठी, डायरेक्टर धीर सिंह, हवा सिंह, अजय कुमार, श्यामवीर, विनीत, मोंटी, बालेंद्र सिंह, शिवम, ज्ञान सिंह, श्यामवीर, अशोक कुमार, रविंद्र , शिवकुमार आदि कार्यकर्ता चीनी मिल पहुंचे और प्रधान प्रबंधक कमल रस्तौगी का घेराव किया। चीनी मिल को शीघ्र चलाने की मांग की। प्रधान प्रबंधक कमल रस्तोगी ने गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी के आदेश का हवाला देते हुए चीनी परता नौ प्रतिशत आने पर छह नवंबर को शुगर मिल पेराई सत्र का शुभारंभ कराने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ता नाराज हो गए। शासन प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने बताया कि 28 अक्टूबर को मिल पर किसानों की पंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।