फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu expressed displeasure over the destruction of the reed crop

भाकियू ने ईख की फसल उजाड़ने पर नाराजगी जताई

Sun, 23 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu expressed displeasure over the destruction of the reed crop
किसानों की भूमि के अधिग्रहण को लेकर अलीपुर खुर्द गांव मे पंचायत को संबोधित करते भाकियू के जिला अ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू ने ईख की फसल उजाड़ने पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। अलीपुर खुर्द में भाकियू की आयोजित बैठक में पानीपत-खटीमा राजमार्ग निर्माण के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण व दो गांवों में खेतों में खड़ी ईख की फसल उजाड़ने पर नाराजगी जताई गई। अधिग्रहण में आ रही शिकायतों के निस्तारण तक संबंधित भूमि में भाकियू का झंडा लगाने की चेतावनी दी गई।

पानीपत-खटीमा राजमार्ग के निर्माण को लेकर किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का मुद्दा काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ है। शुक्रवार को राजमार्ग बना रही कार्यदायी कंपनी के लोगों ने गांव अलीपुर खुर्द व काजीखेड़ा में दस से अधिक किसानों की अधिग्रहीत की जाने वाली कृषि भूमि पर खड़ी ईख की फसल को ट्रैक्टर व जेसीबी चलाकर नष्ट कर दिया था। इसे लेकर ग्रामीणों की कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से झड़प भी हुई थी। शनिवार को इसी मामले को लेकर गांव अलीपुर खुर्द में भाकियू की बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों के साथ ही एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ फुगाना राममोहन शर्मा व एसओ कपिलदेव भी मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने कहा कि सरकार भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। किसानों की भूमि में खड़ी तैयार फसल को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन किसानों की फसल बर्बाद की गई है, उन्हें फसल का पूरा दाम दिलाए जाने तक हाईवे निर्माण को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। बैठक में अफसरों ने शासन से किसानों की सभी शिकायतों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया, जिस पर धीरज लाटियान ने शिकायत निस्तारण के बाद ही कार्यदायी संस्था को खेतों में घुसने देने की बात कही। उन्होंने अधिग्रहीत भूमि में भाकियू का झंडा लगाने की घोषणा करते हुए उसे हटाए जाने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। दीपक बालियान, सर्वेश त्यागी, सुमित त्यागी, अनुज त्यागी, ओमबीर मालिक, सुनील लाटियान, जितेंद्र प्रधान और विपुल निर्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed