फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Coordination Committee stayed the decision of the District President

Muzaffarnagar News: भाकियू समन्वय समिति ने लगाई जिलाध्यक्ष के फैसले पर रोक

Fri, 27 Dec 2024 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Coordination Committee stayed the decision of the District President
मुजफ्फरनगर। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों के बीच पदों के बंटवारे को लेकर रार हो गई। जिलाध्यक्ष नवीन राठी की ओर से संगठन में किए गए बदलाव पर केंद्रीय नेतृत्व की ओर से गठित समन्वय समिति ने रोक लगा दी है। समिति का कहना है कि प्रकरण से भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष ने चरथावल और मोरना ब्लॉक अध्यक्ष पद पर बदलाव किए थे। सात सदस्यीय समन्वय समिति में शामिल मेरठ मंडल के प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि समिति की अनुमति के बिना किए गए फैसले निरस्त कर दिए गए हैं। संगठन में बदलाव या कोई महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले समिति के साथ संवाद जरूरी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष की ओर से समिति से कोई बात नहीं की गई, इस वजह से यह फैसले निरस्त कर दिए गए हैं। जल्द ही समिति की बैठक होगी और राष्ट्रीय नेतृत्व को भी प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। सभी का मकसद किसान हित होना चाहिए। समिति में योगेश शर्मा, महकार सिंह, धीरज लाटियान, राजेंद्र सैनी, सतेंद्र चौहान, सतेंद्र बालियान, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुखी और सतेंद्र प्रधान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन्हें दी गई थी जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष पद पर संजय त्यागी और मोरना ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अनुज राठी को नियुक्त किया था। जिला कार्यकारिणी में पवन अहलावत, दीपक चौधरी, अमरजीत और आकाश को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। कुणाल वर्मा और अंकुश प्रधान महामंत्री, विकास चौधरी, पवन त्यागी, अमित बालियान, रफी और अमित जड़ौदा सचिव बनाए गए थे।
- गांधीगिरी पर विकास शर्मा को नोटिस
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर प्रदर्शन करने वाले और सड़क पर लेटकर चरथावल से मुजफ्फरनगर कूच करने वाले भाकियू नेता विकास शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समन्वय समिति का कहना है कि विकास शर्मा ने धरने प्रदर्शन पर संगठन के साथ कोई संवाद नहीं किया। उन्हें इसकी अनुमति लेनी चाहिए थी।

- समिति के फैसले की जानकारी नहीं : राठी
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष नवीन राठी का कहना है कि समन्वय समिति ने क्या फैसला किया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। सक्रिय कार्यकर्ताओं को पद दिए गए थे।
- समिति से पूछा जाना चाहिए था : योगेश शर्मा
मेरठ मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा का कहना है कि समिति के पदाधिकारियों से बात की जानी चाहिए थी। संगठन में बदलाव शीर्ष नेतृत्व की जानकारी में भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed