फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiu blocked the cane payment

भाकियू ने शहर में जाम लगाया

Sun, 05 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bhakiu blocked the cane payment
किसानों की समस्या को लेकर प्रकाश चौक पर जाम लगाते भकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में भैंसाना शुगर मिल बुढ़ाना और खाईखेड़ी शुगर मिल के बकाया भुगतान को लेकर प्रकाश चौक पर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। बाद में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ अफसरों की वार्ता में तीन दिन में भुगतान कराने का आश्वासन मिलने पर जाम खोला।
विज्ञापन

भाकियू ने कुछ दिन पूर्व भैंसाना शुगर मिल बुढ़ाना पर धरना दिया था। तब 31 दिसंबर तक पिछला बकाया भुगतान करने का आश्वासन मिला था। भुगतान नहीं होने पर शनिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक पर जाम लगा दिया तथा धरने पर बैठ गए। सूचना पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, डीसीओ डाक्टर आरडी द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ जिला पंचायत सभागार पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अफसरों ने तीन दिन में समस्या को निस्तारित करने का आश्वासन दिया। उसके बाद राकेश टिकैत ने धरना समाप्त करा दिया। धरने का संचालन शक्ति सिंह ने किया। मांगेराम त्यागी, आबिद चौधरी, पीयूष पंवार, मेनपाल सिंह, कुलदीप सिरोही, योगेश शर्मा, विदेश मोतला, अंकुर मुखिया, विकास मलिक, अशोक घटायन, सतीश भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, अवनीश राणा, प्रवीण गोलियान, शाहिद आलम, राशिद कुरैशी, असद शेख धरने में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed