{"_id":"6415b16ae75fae314c0b2df4","slug":"best-research-papers-of-ansh-ashish-and-ujjwal-muzaffarnagar-news-c-14-1-158865-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अंश, आशीष और उज्ज्वल के शोध पत्र सर्वश्रेष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अंश, आशीष और उज्ज्वल के शोध पत्र सर्वश्रेष्ठ
विज्ञापन
बीआईटी में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में सम्मानित प्रतिभागी।
मेरठ, कोटद्वार (हरिद्वार) और नजीबाबाद (बिजनौर) के रहने वाले हैं तीनों शोधार्थी
बीआईटी में चल रही दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। बीआईटी में चल रही इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बेस्ट रिसर्च पेपर के लिए एमआईटी मेरठ के अंश कुमार प्रथम, आईएचएमएस कोटद्वार के आशीष कुमार शर्मा को द्वितीय स्थान और एनएनआईटी नजीबाबाद के उज्ज्वल तीसरे स्थान पर रहे। संस्थान के निदेशक डॉ लोकेश बंसल ने शोधार्थियों की सराहना की।
इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन 43 शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। यूएसए से डॉ. राम बाबू शर्मा, फिनलैंड से डॉ नवीन शर्मा, एस नीलामणि मुख्य वक्ता रहे। उड़ीसा से धनंजय कुमार ने फॉग ऑफ कंप्यूटिंग पर अपना शोध प्रस्तुत किया। राजस्थान से रुचि मिश्रा, डॉक्टर संध्या श्रीवास्तव ने ग्रामीण तथा नगरीय समाज में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।
दिल्ली के शिवांगी राय, ईशा जैन, आलौकिता वेज, युवा कौशिक ने ट्रांसलेशन बायो इनफॉर्मेटिक्स ओंटोलॉजी इन हेल्थ केयर विद क्लाउड कंप्यूटिंग पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। सीए दुष्यंत कुमार, एजुकेशन विभागाध्यक्ष डॉ कावेंद्र कुमार यादव और डॉक्टर आलोक सिंह वर्मा, डॉक्टर शुभांगी सिंह, डॉक्टर लोकेश बंसल, डॉक्टर राघव मेहरा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजिका डॉ शिवानी चौहान, सह संयोजक एमसीए के विभागाध्यक्ष अजय सिंह, एवं संस्थान के निदेशक डॉ लोकेश बंसल, उपनिदेशक डॉ अजय गुप्ता, सह निदेशक डॉक्टर पुष्पनील वर्मा व डॉ राघव मेहरा ने शोधार्थियों को पुरस्कृत किया।