{"_id":"62939edbc527b04e8d50d9c6","slug":"best-khap-title-for-gathwala-hand-placed-on-shyam-singh-s-shoulder-muzaffarnagar-news-mrt5906770122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठवाला को सर्वश्रेष्ठ खाप की उपाधि, श्याम सिंह के कंधे पर रखा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठवाला को सर्वश्रेष्ठ खाप की उपाधि, श्याम सिंह के कंधे पर रखा हाथ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : महापंचायत में राठी खाप चौधरी बाबा बह्रम सिंह के साथ सम्मानित पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बालियान खाप की ओर से आहूत किसान-मजदूर महापंचायत में खापों की अंदरूनी सियासत के निशाने भी साधे गए। भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक बनाए गए गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक काकड़ा नहीं पहुंचे। किसान आंदोलन में सहयोग के लिए भाकियू अध्यक्ष ने गठवाला खाप को सर्वश्रेष्ठ खाप की उपाधि दी। साथ ही सवाल उठाया कि गठवाला के लोग तय करें कि हम किससे बात करें। बहावड़ी के थांबेदार श्याम सिंह की सराहना करते हुए कह कि अब उनसे ही बातचीत की जाएगी।
भाकियू अराजनीतिक के गठन के बाद बुलाई गई महापंचायत में विभिन्न खाप चौधरियों को एक मंच पर बुलाकर ताकत दिखाने का प्रयास किया गया। गठवाला खाप के थांबेदार तो पहुंचे, लेकिन खाप चौधरी राजेंद्र मलिक ने किनारा किया। भाकियू अध्यक्ष ने संगठन से अलग हुए लोगों पर बातों ही बातों में जमकर निशाना साधा।
अपने वजन के बराबर नमक खाने वाले कर गए गद्दारी
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भाकियू अराजनैतिक के गठन पर कहा कि अपने वजन के बराबर जिन्होंने नमक खा लिया, वही गद्दारी कर गए। किसान गद्दारी की कोई माफ नहीं करेगा बिना किसी का नाम लिए कहा कि मुख्यमंत्री गीदडों के साथ हैं। शेरों का साथ लें तो े मजा भी आएगा। गीदड हमें ही धोखा देकर गए हैं। हम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन नहीं सुनता, लूट मची है
टिकैत ने कहा कि पुलिस-प्रशासन बेलगाम है। पैसे की लूट खसोट मची है। खुली लूट हो रही। मुख्यमंत्री योगी जी को इस बारे में पता ही नहीं है कि क्या हो रहा है।
महापंचायल में इन्हें किया गया सम्मानित
शाहपुर। काकड़ा महापंचायत में निर्वाल खाप के चौधरी राजवीर सिंह , बेनीवाल खाप के चौधरी अमित बेनीवाल, कुंडू खाप के चौधरी उपेंद्र कुंडू , बुडिय़ान खाप चौधरी सचिन बुडिय़ान, लाटियान खाप चौधरी वीरेंद्र लाटियान, बत्तीसा खाप चौधरी विनय कुमार, अहलावत खाप चौधरी गजेंद्र सिंह, देशवाल खाप चौधरी शरणवीर सिंह, देश खाप के थांबेदार यशपाल सिंह, गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्यम सिंह बहावड़ी, चौधरी रविंद्र मलिक सोंहजनी जाटान, वीरसेन सिंह, महिपाल सिंह, चौधरी रविंद्र मलिक, चौधरी मांगेराम, चौधरी सौदान सिंह, चौधरी संजय सिंह , चौधरी लाखन सिंह मौजूद रहे । स्वर्णकार समाज के चौधरी विनोद कुमार, नाई समाज के चौधरी विनोद कुमार, गोस्वामी समाज के चौधरी चेतन सिंह , अनुसूचित जाति के चौधरी नेकपाल सिंह , उपाध्याय समाज के चौधरी ब्रह्मपाल सिंह , लोहार समाज के चौधरी यूनुस , तेली समाज के चौधरी अलीशेर, धोबी समाज के चौधरी समयदीन , कमल मित्तल, चौधरी साहब सिंह , प्रजापति समाज के चौधरी मांगेराम को सम्मानित किया गया।