फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Beauty parlor operator accused of gang rape

Muzaffarnagar News: ब्यूटी पार्लर संचालिका ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Sun, 14 Jul 2024 03:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlor operator accused of gang rape
भोपा। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने मेकअप कराने के बहाने ले जाकर दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी रही है।
विज्ञापन



शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने समाधान दिवस में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर संचालिका है। बीते वर्ष उसकी भाभी बीमार चल रही थी। उन्होंने मेरठ के थाना सरधना के एक गांव निवासी युवक से झाड़ फूंक का इलाज कराया था। बाद में युवक अपने साथी को साथ लेकर उनके घर आया था और उसका मोबाइल नंबर ले गया था।
विज्ञापन

आरोपी युवक 31 दिसंबर 2023 को अपनी बहन की शादी में मेकअप कराने के लिए उसे अपने घर ले गया। वह वहां से अगले ही दिन अपने घर आ गई। 5 फरवरी 2024 को आरोपी एक अन्य युवक के साथ उसके घर पर आया और शुकतीर्थ में मेकअप कराने के बहाने अपने रिश्तेदार के यहां ले गया। जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी उसके भाई को भी मारने की धमकी दे रहे है। कार्रवाई के लिए काफी दिनों से वह थाने के चक्कर काट रही है। सीओ भोपा डॉ. रवि शंकर मिश्र का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed