फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Be ready, Magistrate should help the candidates: ADM

मुस्तैद रहें, अभ्यर्थियों की मदद करें मजिस्ट्रेट : एडीएम

Tue, 20 Sep 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Be ready, Magistrate should help the candidates: ADM
मुजफ्फरनगर में में भर्ती स्थल पर सेना द्वारा लगाए गए टेंट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुस्तैद रहें, अभ्यर्थियों की मदद करें मजिस्ट्रेट : एडीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां कीं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहें और अभ्यर्थी की हर संभव करें।
जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने अग्निवीर सेना भर्ती में तैनात किए गए मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद होने जा रही सेना भर्ती में अभ्यर्थियों की अधिक संख्या रहने की संभावना है। अधिकारी अपने निर्धारित जोन एवं सेक्टर में पुलिसकर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय से ड्यूटी स्थान पर पहुंचें। सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, शालीनतापूर्ण व्यवहार रखने, अराजक तत्वों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और सेना भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों की हरसंभव सहायता करें। किसी भी छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का कार्य करें।
विज्ञापन

पांच जोन में बांटा शहर, नौ सेक्टर बनाए
एडीएम प्रशासन ने बताया कि मुजफ्फरनगर शहर को पांच जोन और नौ सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन एवं सेक्टर में दो-दो पालियों में मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। साथ ही स्टेडियम के अतिरिक्त बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन समेत शहर के सात मुख्य स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल तैनात किया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाने हेतु 05 क्यूआरटी लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भर्ती स्टेडियम, नुमाइश ग्राउंड और सेना भर्ती मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed