{"_id":"5858290a4f1c1b1e64e395af","slug":"bcci-cooch-behar-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक, संदीप के शतक से यूपी मजबूत स्थिति में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक, संदीप के शतक से यूपी मजबूत स्थिति में
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 में यूपी की टीम पहले दिन से ही ड्राइविंग सीट पर आ गई है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने खेल समाप्त होने तक अभिषेक और संदीप की शतकों के बदौलत चार विकेट पर 403 रन बना लिए। महाराष्ट्र के बॉलरों का प्रदर्शन काफी निराश करने वाला रहा।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 19 कूच बिहार क्रिकेट ट्रॉफी में सोमवार को यूपी और महाराष्ट्र के बीच चार दिवसीय मैच शुरू हुआ। मैच का पहला दिन यूपी के नाम रहा। यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर बल्लेबाजों ने महाराष्ट्र के बॉलरों की जमकर धुनाई की। लंच ब्रेक तक ही यूपी ने बिना विकेट खोए 33 ओवर में 174 रन ठोक दिए थे। पहले विकेट के लिए अभिषेक और माधव कौशिक ने 216 रनों की साझेदारी की।
अभिषेक ने 124 गेदों का सामना करते हुए 108 रन बनाए। अभिषेक रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 247 के स्कोर पर माधव कौशिक (94 रन) आउट हो गए। थोड़ी देर के लिए मैच पर महाराष्ट्र के बॉलरों की पकड़ बनती दिखी और उन्होंने यूपी के चार विकेट चटकाए। समीर चौधरी 34 रन बनाकर आउट हुए, चौथा विकेट बादल बालियान (15) के रूप में गिरा।
विज्ञापन
इसके बाद आए कप्तान संदीप तोमर ने पारी को संभाला और शानदार प्रदर्शन करते हुए 154 गेंदों पर शतक पूरा किया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी की टीम ने 90 ओवर में 4 विकेट पर 403 रन बना लिए थे। संदीप 108 और वाजिद 15 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर खेल रहे हैं। पहले दिन महाराष्ट्र के पावन पटेल और अक्लूजकर को ही एक-एक विकेट मिला। इनके अलावा महाराष्ट्र की टीम खास कमाल नहीं कर सकी।
जनपद के खिलाड़ी प्रतिभा के धनी
मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के मैच का उद्घाटन डीएम दिनेश कुमार और एसएसपी बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से किया। डीएम ने कहा कि जनपद में टैलेंट की कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी प्रतिभा के धनी हैं। डीएम और एसएसपी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
इलाहाबाद बैंक के डीजीएम डॉ. डीपी सिंह ने भी विचार रखे। एमसीए चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, बीसीसीआई अंपायर समिति सदस्य और सचिव मनोज पुंडीर, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, रोहित चौधरी, ओमपाल सिंह, रवि कौशिक कुमार, गौरव, अमित जावला आदि मौजूद रहे।