फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Barricading on Delhi-Doon highway, strictness increased in the city

Muzaffarnagar News: दिल्ली-दून हाईवे पर बेरिकेडिंग, शहर में बढ़ाई सख्ती

Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Barricading on Delhi-Doon highway, strictness increased in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। दिल्ली-दून हाईवे के बागोवाली चौराहे पर लोहे की बेरिकेडिंग लगाकर यातायात व्यवस्था बनाई गई। कच्ची सड़क पर बेरिकेडिंग लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई है। सिसौना से निकल कर बागोवाली चौराहे पर दिल्ली-दून हाईवे पर पुलिस ने लोहे की बेरिकेडिंग लगाई है। यहां शिव भक्तों के आवागमन के दौरान वाहनों को पुलिस रोक लेती है और जब शिव भक्त निकल जाते हैं तो वाहनों को भेजा जाता है। इससे आगे गांव बझेड़ी, सरवट में कच्ची सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर कट बंद कर वहां बल्ली लगाई है। इस मार्ग पर भारी वाहनों के आने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। उधर, पुलिस ने शिव भक्तों की सुविधा के लिए भगत सिंह रोड से अतिक्रमण हटवाया।
मुस्लिम आबादी क्षेत्र में तैनात किए पुलिसकर्मी : नगर के लगभग चार किमी के क्षेत्र में कच्ची सड़क पर मदीना कॉलोनी, महमूद नगर मुस्लिम बस्ती भी पड़ती है। इन क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त सुरक्षा बरती है। यहां पुलिस को सादा कपड़ों के साथ ही वर्दी में भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

छात्रों की ई-रिक्शाओं को छोड़ा : पुलिस ने कांवड़ मार्ग व शिव चौक क्षेत्र में ई-रिक्शाओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है। सोमवार को बोर्ड के पेपर शुरू हुए हैं। सुबह के समय सहारनपुर व अन्य मार्ग से छात्रा ई-रिक्शाओं में पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें नहीं रोका, लेकिन ई-रिक्शा चालक को छात्रों को छोड़कर इस मार्ग पर वापस न आने के लिए चेताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिव चौक के आसपास के बाजारों तक ई-रिक्शाओं के पहुंचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं व्यवस्था में लगे अधिकरियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed