फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Barat returned after asking for car in dowry

दहेज में कार मांगने पर लौटाई बरात, शादी से किया इंकार

Sat, 14 Dec 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Barat returned after asking for car in dowry
मुजफ्फरनगर के सिसौली में बरात को बंधक बनाए जाने पर समझौता वार्ता में शामिल भाकियू अध्यक्ष चौधरी ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। कस्बे की बहादुर बिटिया ने विदाई के समय दूल्हे द्वारा दहेज में कार की मांग करने पर शादी से इंकार कर दिया। गुस्साए दुल्हन पक्ष ने दिल्ली के नांगलोई से आई बरात को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता-भाई सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें भाकियू अध्यक्ष की मध्यस्थता के बाद हर्जे-खर्चे पर समझौता होने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा सिसौली निवासी रूहेला समाज के परिवार की बेटी का रिश्ता नई दिल्ली के नांगलोई निवासी विवेक पुत्र बलवान सिंह से तय हुआ था। 12 दिसंबर का दिन शादी के लिए तय किया गया था। बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली से बरात सिसौली पहुंच गई, जिसके बाद दुल्हन पक्ष आवभगत में लग गया। शुक्रवार तड़के दुल्हन की विदाई की तैैयारियां की जाने लगीं। जब दुल्हन विदा होने लगी तो दूल्हे ने कार की मांग कर डाली। दूल्हे व उसके परिजनों को कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। इससे गुस्साई दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। गुस्साए परिजनों ने बारातियों को ही बंधक बना लिया। सूचना पर भौराकलां थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दूल्हे के साथ ही उसके पिता-भाई व एक दोस्त को थाने पहुंचा दिया और अन्य बरातियों को नांगलोई (दिल्ली) लौटा दिया।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के यहां पहुंचकर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद एक बार फिर दुल्हन से बात की गई, लेकिन उसने दहेज मांगने वाले दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद थाने से दूल्हे के पिता को बुलवाकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई। बाद में चौधरी नरेश टिकैत की मध्यस्थता से दूल्हे पक्ष द्वारा दुल्हन पक्ष को हर्जे-खर्चे की भरपाई के लिए दस लाख रुपये दिए जाने की सहमति जताने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हे के पिता ने दुल्हन पक्ष के बैंक खाते में दस लाख रुपये ट्रांसफर कराए, जिसके बाद बंधक बनाए गए दूल्हे, उसके पिता-भाई व दोस्त को भी छोड़ दिया गया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की पक्ष ने दहेज मांगने की तहरीर दी थी, जिस पर दूल्हे व उसके पिता - भाई सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। दुल्हन द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया। - विरेंद्र कसाना, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed