{"_id":"62716835bc1ec442e468a798","slug":"baraati-s-bus-attacked-many-baraatis-injured-devband-news-mrt5870890159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात की बस पर हमला, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात की बस पर हमला, कई लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। चंदेना कोली गांव से लौट रही बरात में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद डीजे बजा रहे युवकों ने बरात की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।
उत्तराखंड के थाना हरिद्वार के बेलकी मुसादी गांव निवासी सीटू कुमार पाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को उसके छोटे भाई सोनू पाल की बरात चंदेना कोली गांव में गई थी। शादी की रस्म पूरी करने के दौरान गाना बजाने को लेकर डीजे चला रहे युवकों की बरातियों से कहासुनी हो गई। उस समय तो लोगों ने मामला शांत करा दिया। सीटू का आरोप है कि जब बरात लौट रही थी, तो उक्त युवकों ने रास्ते में बरात की बस को रोक लिया उसमें तोड़फोड़ करते हुए सवार लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं से भी अभद्रता की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले युवकों सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।