फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bank manager arrested for monitoring bank fraud victim's account

बैंक धोखाधड़ी के पीड़ित के खाते की निगरानी करने वाला बैंक प्रबंधक दबोचा

Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bank manager arrested for monitoring bank fraud victim's account
मेरठ निवासी अशोक के खाते से फर्जी चेक से निकाल लिए गए थे 39.42 लाख रुपये
विज्ञापन

चेक पास करने वाले प्रबंधक को पुलिस पूर्व में भेज चुकी जेल, मुख्य आरोपी अभी भी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से 39.42 लाख रुपये फर्जी चेक से निकालने के मामले में पुलिस ने पीएनबी भूड़ शाखा के पूर्व मैनेजर आदित्य कुमार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आदित्य पर पीड़ित के बैंक खाते की निगरानी करने का आरोप है। पुलिस इस मामले में चेक पास करने वाले प्रबंधक को पूर्व में गिरफ्तार कर जे भेज चुकी है जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
मेरठ के गंगानगर निवासी अशोक दीवान का बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक की भूड़ शाखा में है। दो साल से खाते में लेनदेन न होने के कारण नया आबादी निवासी शाह आलम ने फर्जी चेक लगाकर 39.42 लाख रुपये निकाल लिए थे। इसकी सूचना के बाद पीड़ित के बेटे धीरज दीवान ने खतौली कोतवाली में एक सितंबर 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर अनिरुद्ध ने चेक पास किया था। इसलिए उन्हें आरोपी मानते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस तभी से मुख्य आरोपी शाह आलम की तलाश में है। मकान की कुर्की करने के बाद भी शाह आलम और उसका भाई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही है। इसी बीच पंजाब नेशनल बैक भूड़ शाखा के मैनेजर आदित्य कुमार का स्थानांतरण हो गया था। पुलिस की जांच में पाया गया कि आदित्य कुमार जिस खाते से 39 लाख 40 हजार रुपये निकालने गए, उसकी बार-बार निगरानी कर रहा है। इतना ही नहीं उसकी कॉल आरोपी के मोबाइल से होनी पाई गई। इसी आधार पर पुलिस ने पीएनबी शाखा भूड़ पर रहे बैंक मैनेजर आदित्य कुमार को बांघबारी गद्दी, अल्लापुर थाना जार्ज टाउन जनपद प्रयागराज से पकड़ लिया। आरोपी को खतौली कोतवाली लाने के बाद पूछताछ कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed