{"_id":"64d3921c29cedafd93074dd4","slug":"bank-employee-suspended-for-embezzlement-of-rs-3316-lakh-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-5257-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 33.16 लाख रुपये के गबन में बैंक कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 33.16 लाख रुपये के गबन में बैंक कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन
शाहपुर स्थित केनरा बैंक शाखा का मामला, वरिष्ठ अधिकारियों ने ली जानकारी
खाताधारकों के रुपये वापस कराने की मांग करते हुए भाकियू ने धरने की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। करीब 33 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने के बाद केनरा बैंक शाखा में तैनात एकल खिड़की परिचालक अनूप शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उधर, आला बैंक अधिकारियों ने शाखा पहुंच कर मामले की जानकारी ली। वहीं, भाकियू ने इस मामले में धरने की चेतावनी दी है।
बता दें कि कई ग्राहकों की धनराशि को उनके खाते में जमा न कर करीब 33,16,227 रुपए का गबन कर लिया था। इसका आरोप एकल खिड़की परिचालक अनूप शर्मा पर लगाया गया है। शाखा प्रबंधक ने अनूप शर्मा के विरुद्ध थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को बैंक में वरिष्ठ बैंक अधिकारी शाखा पर पहुंचे और विभिन्न पत्रावलियों की जांच की।
इस संबंध में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक जीएस नेगी ने बताया कि आरोपी बैंक कर्मी को अनूप शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उधर, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बालियान ने कार्यकर्ताओं और पीड़ित खाताधारकों के साथ बैंक पहुंच कर शाखा प्रबंधक से वार्ता की। शाखा प्रबंधक संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। ब्लॉक अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि 12 अगस्त तक समस्त खाताधारकों का गबन किया पैसा वापस नहीं मिला तो 13 अगस्त से बैंक पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बबलू बालियान, कंवरपाल सिंह, फेरु सिंह और अखलाक अहमद आदि मौजूद रहे।