{"_id":"3699db052d8bbd4ab64a077dafef541d","slug":"ban-on-the-hindu-maha-sabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू महासभा पर लगे प्रतिबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू महासभा पर लगे प्रतिबंध
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फलाहे इंसानियत वेलफेयर सोसायटी ने लोहिया बाजार की मस्जिद में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में भाईचारा और अमन चैन को खतम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुछ विरोधी ताकतें देश में अमन चैन और भाईचारे का खत्म करना चाहती हैं। ये देश में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। कहा कि हिंदू महासभा के एक नेता ने पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी की है, जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाती है और आरोपी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर रासुका लगाने और देश में कट्टरवादी संस्थाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ सिटी डॉक्टर तेजवीर सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कारी खालिद, दिलशाद कुरैशी, शमशाद कुरैशी, आदिल प्रधान, दिलशाद पहलवान, महबूब आलम, सरताज कुरैशी, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।