फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ban on policemen's holiday till Holi

होली पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 23 Mar 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ban on policemen's holiday till Holi
होली तक पुलिसकर्मियों के अवकाश पर लगी रोक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। होलाष्टक शुरू होते ही जनपद पुलिस होली पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुट गई है। इस बार पंचायत चुनाव के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा, जिसके चलते होली तक पुलिसकर्मियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरआरएफ के साथ ही दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साये में इस बार होली पर जनपद में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनपद के ग्रामीण क्षेत्र पर विशेष फोकस रखा जाएगा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर इस बार होली पर दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरआरएफ के साथ ही करीब दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। होलाष्टक शुरू होने के साथ ही जनपद पुलिस के सभी अफसरों को अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। होली पर फोर्स की किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले अवकाश पर भी होली तक रोक लगा दी गई है। वहीं, सभी सीओ को भी अपने सर्किल क्षेत्र में पूरी तरह नजर रखने और थाना प्रभारियों को लगातार गश्त करने और ग्रामीणों से वार्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ अभियान
मुजफ्फरनगर। होली और पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा सभी थाना प्रभारियों को ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पूर्व में जहां अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है, वहां अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी ग्राम प्रधान प्रत्याशियों को थाने बुलाकर उन्हें होली के साथ ही चुनाव में भी शराब वितरण से पूरी तरह दूर रहने और चौकीदारों को इस पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed