{"_id":"61803190c7b98a4d041d7f48","slug":"ban-on-entry-of-vehicles-in-bhagat-singh-road-and-new-mandi-market-muzaffarnagar-news-mrt563283232","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह रोड और नई मंडी बाजार में वाहनों की एंट्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह रोड और नई मंडी बाजार में वाहनों की एंट्री पर रोक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दीपावली के त्योहार पर बाजारों में भीड़ बढ़ते ही पुलिस ने व्यवस्थाएं बनानी शुरू कर दी है। भगत सिंह रोड पर हनुमान चौक से आगे वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इसके अलावा नई मंडी बाजार में वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। दोनों जगह सादी वर्दी में पुलिस तैनात की गई है।
भगत सिंह रोड पर हनुमान चौक से शिव चौक तक दीपावली का बाजार लगा है। मार्ग के बीच में दुकानें सजाई गई हैं। इसी मार्ग के पास मंडी, सराफा समेत अन्य मुख्य दुकानें है। भीड़ बढने के साथ ही शिव चौक और हनुमान चौक के बीच के मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। दोनों जगह पुलिसकर्मी तैनात है।
इसके अलावा नई मंडी बाजार में सोमवार को बढ़ी भीड़ को देखते हुए वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। यहां दिनभर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रही। बाजार में पुलिस गश्त करती रही। टीएसआई वीर अभिमन्यु सिंह का कहना है कि बाजार में भीड़ रोकने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
आबकारी रोड से निकाले वाहन, जाम
भगत सिंह रोड के वाहन रोककर आबकारी रोड से निकाले गए हैं, जिससे दिनभर यहां जाम की स्थिति बनीं रही। नावल्टी चौक पर पुलिस को व्यवस्था बनाने में दिक्कतें उठानी पड़ी।