फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balyan wrote a letter to Vaishnav, Vande Bharat will stop in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: बालियान ने लिखी वैष्णव को चिट्ठी, मुजफ्फरनगर में रुकेगी वंदे भारत

Wed, 24 May 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Balyan wrote a letter to Vaishnav, Vande Bharat will stop in Muzaffarnagar
नगर के रेलवे स्टेशन पर पहुची बंदे भारत एक्सप्रेस ।
मुजफ्फरनगर। आखिरकार वंदे भारत ट्रेन का मुजफ्फरनगर में स्टॉप मिल गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने स्टॉपेज के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा। मोबाइल पर बात की, जिसके बाद जिले में स्टॉप को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। रेलवे ने भी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

आनंद विहार से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज की मांग चली आ रही थी। लेकिन रेलवे की ओर से जारी गई समयसारिणी में स्टॉपेज नहीं मिला, जिसके चलते ट्रेन को लेकर उत्सुक लोगों के बीच निराशा का माहौल बन गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा और इसके बाद उनसे बातचीत की। बालियान का कहना था कि स्टॉपेज नहीं मिलने से जिले के लोगों के बीच रोष है। इसके बाद ट्रेन के रुकने को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन

- कितनी कारगर होगी आठ कोच वाली ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मंजूरी मिल गई है, लेकिन अब कई सवाल भी है। आठ कोच वाली यह ट्रेन यात्रियों को कितना फायदा पहुंचाने का काम करेगी। इसकी वजह यह है कि ट्रेन के संचालन के दौरान जालंधर एक्सप्रेस और जन शताब्दी का भी समय है। ऐसे में यात्री तीनों में से कौन सी ट्रेन को तरजीह देंगे। ट्रेन के आनंद विहार तक ही हाेने के चलते देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मुश्किलें भी हो सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस तरह आएगी और जाएगी ट्रेन
वंदे भारत 25 मई से ट्रैक पर दौड़ेगी। सुबह सात बजे देहरादून से चलकर दोपहर करीब 12 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। शाम पांच बजकर 50 मिनट पर ट्रेन आनंद विहार से देहरादून के लिए चलेगी। मुजफ्फरनगर में सुबह के समय पहुंचने का समय दस बजकर सात मिनट और शाम के समय सात बजकर आठ मिनट मिनट पर ट्रेन आएगी।


- यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जिले के लोगों को बड़ा लाभ होगा। ट्रेन की समय सारिणी में मुजफ्फरनगर को स्थान दिलाया गया है।
---------
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल, पहली बार देहरादून से भरेगी फर्राटा

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल हुआ। आनंद विहार से देहरादून रेलवे स्टेशन तक ट्रायल किया गया। सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर ट्रेन आई ओर दो मिनट रुक कर रवाना हो गई। वापसी में देहरादून से पांच बजकर नौ मिनट पर पहुुंची और आनंद विहार के लिए रवाना हो गई। ट्रेन को देखने के लिए काफी लोग पहुंचे। अभी मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने का समय निर्धारित नहीं हुआ हैं।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटा भरेगी। इसके लिए रेलवे की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन का स्टॉपेज रहेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान प्रयासरत हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि 25 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पहली बार देहरादून से रवाना किया जाएगा।
मंगलवार को ट्रेन का ट्रायल हुआ। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि ट्रेन में हवाई जहाज जैसी सुविधा मिलेगी। पहली बार 25 मई को देहरादून से ट्रेन (22458 ) चलकर हरिद्वार, टपरी, मेरठ होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (22457 ) आनंद विहार से देहरादून पहुंचेगी।
मंगलवार को आनंद विहार से देहरादून तक का ट्रायल हुआ हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह ट्रेन देहरादून से आनंद विहार तक चलेगी लेकिन बाद में इस ट्रेन को नई दिल्ली तक चलाना प्रस्तावित है। ट्रेन को देखने के लिए काफी लोग एकत्र हो गए थे।
- रुकेगी केवल दो मिनट
देहरादून से सुबह सात बजे चलकर आठ बजकर चार मिनट पर हरिद्वार, टपरी नौ बजकर 27 मिनट, मेरठ 10 बजकर 32 मिनट, गाजियाबाद 11 बजकर 19 मिनट पर पहुंचेगी, लेकिन रुकेगी नहीं। आनंद विहार में साढे़ 11 बजे पहुंच कर वहां फिलहाल अंतिम पड़ाव होगा। ऐसे ही आनंद विहार से पांच बजकर पचास मिनट पर देहरादून के लिए चलेगी। मेरठ शहर में छह बजकर 43 मिनट, टपरी आठ बजकर चार मिनट, हरिद्वार नौ बजकर 16 मिनट और वहां से चलकर 10 बजे देहरादून वापस पहुंचेगी। सभी स्टेशनों पर मात्र दो मिनट ट्रेन रुकने के बाद रवाना होगा।
- अधिकारियों की होती रही बैठक
ट्रेन के मुजफ्फरनगर रुकने का अभी समय निर्धारित नहीं हुआ हैं। उधर, ट्रेन की गति व पटरियों के हालात तथा अन्य बिंदुओं पर वार्ता के लिए मंगवार को रेलवे अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक होती रही। मंगलवार को पूरे दिन अधिकारी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर कार्रवाई में जुटे रहे।

- एडीआरम ने लिया व्यवस्था का जायजा
शाम को एडीआरएम अनुपम सिंह ने विशेष रेल बस से रेलवे से स्टेशन पहुंच कर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत करने के लिए की तैयारियों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि स्टेशन पर स्टेज बनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि व गणमान्य लोगों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान व राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व भाजपा नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। इसके बाद एडीआरएम वापस लौट गए। उधर केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने भी रेलवे स्टेशन पहुंच कर तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed