फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balyan proposed 30 roads in front of Maurya

बालियान ने मौर्य के सामने रखा 30 सड़कों का प्रस्ताव

Fri, 24 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Balyan proposed 30 roads in front of Maurya
लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बालियान ने मौर्य के सामने रखा 30 सड़कों का प्रस्ताव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने लखनऊ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर जिले की 30 खराब सड़कों की समस्या रखी। मौर्य ने सभी सड़कें बनवाने का आश्वासन दिया।

यूपी चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा के चुनाव प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने लखनऊ में संगठन की मीटिंग ली। इस दौरान पार्टी के सभी बड़े नेताओं को भी बुलाया गया था। डॉ. संजीव बालियान ने प्रदेश के डिप्टी सीएम और लोकनिर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास सात कालीदास मार्ग पर जाकर मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुजफ्फरनगर जिले में सड़कों के विस्तार तथा टूटी सड़कों की मरम्मत आदि विषयों पर चर्चा करते हुए जनपद में स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने के लिए अनुरोध किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए गड्ढा मुक्ति के निर्देशों पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि जल्द ही जिले में बरसात के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। उन्होंने 30 सड़कों का मामला मौर्य के समक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed